{"_id":"5ca657bdbdec2213f4135e6c","slug":"police-caught-five-kg-silver-and-cash-before-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले पांच किलो चांदी के साथ लाखों रुपये हुए बरामद, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले पांच किलो चांदी के साथ लाखों रुपये हुए बरामद, पुलिस कर रही जांच
Fri, 05 Apr 2019 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
चांदी और पैसे की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के फफूंद कस्बे के मुरादगंज तिराहे पर गुरुवार की देर शाम सीओ अजीतमल के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान दो कारों से एक लाख 67 हजार रुपये व पांच किलो चांदी पकड़ी गई। मौके पर ही पुलिस ने जांच टीम के अधिकारी को बुलाकर कार्यवाही की। रुपया व चांदी उनकी सुपुर्दगी में दे दी।
गुरुवार की देर शाम फफूंद के मुरादगंज तिराहे पर अजीतमल सीओ कमलेश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा, एसएसआई नन्हे लाल यादव पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुरादगंज की ओर से आ रही वैगन आर कार को पुलिस ने रोका। जिसकी तलाशी लेने पर कार में रखा एक लाख ग्यारह हजार सात सौ अस्सी रुपये व पांच किलो चांदी बरामद की।

पुलिस की पूछताछ में कार मालिक ने अपना नाम योगेश कुमार राजपूत पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम गदनपुर थाना फफूंद बताया। इसी बीच औरैया की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोककर कार की तलाशी लेने पर कार में रखे 55 हजार 360 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस की पूछताछ में कार मालिक ने अपना नाम रामजी दीक्षित पुत्र योगेश दीक्षित निवासी फूलमती मन्दिर कोतवाली औरैया बताया। पुलिस ने मौके पर ही स्टेटिक टीम सेकेंड के इटावा दिबियापुर टीम प्रभारी प्रशांत कुमार को जानकारी दी। जिस पर वहां पहुंचे स्टेटिक टीम प्रभारी ने कार्यवाही की। पुलिस ने बरामद चांदी व रुपया टीम को सौंप दिया।