फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested daughter-in-law in murder case

पुलिस कस्टडी से फरार हुई 'ससुर की हत्यारोपी बहू' को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 15 May 2018 07:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 May 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrested daughter-in-law in murder case
पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी डॉली तिवारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में चौदह दिन बाद पुलिस की अभिरक्षा से भागी ससुर की हत्यारोपी बहू को पुलिस ने दबोच लिया। हत्यारोपी को थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के बस स्टैंड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पकड़े जाने पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का ईनाम देकर टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


 
थानाक्षेत्र के अतरैया गांव निवासी रामऔतार तिवारी काफी दिनों से गायब था। इस पर रामऔतार की नातिन ने हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिसं ने 29 अप्रैल को रामऔतार का शव उसी के घर से बरामद किया। मृतक के बड़े पुत्र ने अपने छोटे भाई रामकुमार तिवारी व उसकी पत्नी डॉली तिवारी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



पुलिस ने डॉली तिवारी को मौके से  गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति रामकुमार मौके से फरार हो गया। डॉली तिवारी एक मई को महिला थाने से भाग निकली। इधर, पुलिस ने फरार चल रहे उसके पति रामकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पुलिस अभिरक्षा से भागी महिला को पकड़ने के लिए टीमें गठित कीं। 14 दिन बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी डॉली तिवारी उर्फ प्रीती पाल को टेढ़ा बस स्टैंड से सोमवार को सुबह सवा नौ बजे गिरफ्तार किया गया। वह वाहन का इंतजार कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी में स्वाट टीम प्रभारी व सर्विलांस टीम का विशेष सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक ने महिला की गिरफ्तारी पर टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed