फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested accused Gaurav Jain in case of occupying film producers tannery

Kanpur: फिल्म निर्माता की टेनरी कब्जाने का मामला, पुलिस ने आरोपी गौरव जैन को किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: फिल्म निर्माता ने बताया कि 27 दिसंबर 2024 को 40 से अधिक लोगों ने कैंपस का दरवाजा तोड़ दिया। अपराधी राशिद पानीवाला ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों को मार-पीटकर धमकाया और टेनरी पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested accused Gaurav Jain in case of occupying film producers tannery
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जमीनों पर कब्जा कर रहे सिंडिकेट के खिलाफ जाजमऊ पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फिल्म निर्माता इरशाद आलम की लेदर टेनरी की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में गौरव जैन को गिरफ्तार किया है। मामले में गौरव समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जाजमऊ के गज्जूपुरवा निवासी फिल्म निर्माता इरशाद आलम की जाजमऊ में हमीद लेदर फिनीशर के नाम से टेनरी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चमनगंज निवासी रिश्तेदार आसिफ सिद्दीकी ने उनकी कार से टेनरी के दस्तावेज चोरी कर आपराधिक प्रवृति के कलीम खान, शिवेंद्र बहादुर सिंह के साथ मिलकर जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। 27 दिसंबर 2024 को 40 से अधिक लोगों ने कैंपस का दरवाजा तोड़ दिया। अपराधी राशिद पानीवाला ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों को मार-पीटकर धमकाया और टेनरी पर कब्जा कर लिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो उसी समय कलीम खान ने अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

इन लोगों पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इसके बाद उन्होंने गौरव जैन, शीतला बाजार जाजमऊ निवासी तीन भाई सैय्यद खालिद कमाल, सैय्यद आसिम कमाल, सैय्यद कमाल, सहा रोड ग्राम भरौली परसौनी जिला कुशीनगर निवासी शिवेंद्र बहादुर सिंह, रामदास मंदिर चटाई मोहाल निवासी दीपक गौड़, हुमायूंबाग चमनगंज निवासी मो. आसिफ सिद्दीकी, रामेश्वर शोलापुरी बहादुरगंज साहबगंज फैजाबाद निवासी सौरभ तिवारी, तिरपाल वाला मैदान पंचधाम निवासी मोहम्माद कलीम खान, सलाउद्दीन, जाजमऊ निवासी राशिद पानीवाला, साजी फरहान उर्फ गुड्डू पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed