{"_id":"5ce10791bdec22074d53bfda","slug":"police-arrest-three-accused-in-case-of-tiger-killed-in-chitrakoot-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट बाघ हत्या: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की खिड़की तोड़ हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट बाघ हत्या: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की खिड़की तोड़ हुए थे फरार
Sun, 19 May 2019 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 May 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के मंझगंवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की कैद से भागे बाघ के 3 शिकारियों में 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजेश मावासी, रज्जन कोल, ज्वाला सतनामी तीनों अमिर्ति गांव निवासी हैं। तीनों वन विभाग के मीटिंग हाल से रिमांड अवधि में फरार हो गए थे।
विभाग की किरकिरी के बीच अमले द्वारा पुलिस की मदद लेने के लिए मंझगंवा थाने में तीनों की फरारी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुखबिर तंत्र के जरिए आज सुबह तीन बजे दो शिकारियों राजेश मावासी एवं रज्जन कोल को अमिर्ति के जंगलो में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
12 मई को दुधमनिया के जंगल में शिकारियों ने तालाब किनारे करंट का जाल बिछाया था। देर रात बाघ शरभंगा आश्रम के पास फारेस्ट नर्सरी में बनी तलैया में पानी पीने पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया। जिससे बाघ की मौत हो गई थी।