फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police arrest man who killed grandmother and grandson

चकेरी हत्याकांड: चोरी के इरादे से घर में घुसे पेंटर ने बेरहमी से कर दी थी परनानी और नाती की हत्या

Sat, 27 Jul 2019 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
police arrest man who killed grandmother and grandson
परनानी और नाती की हत्या करने वाला पुलिस की हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सनिगवां के हनुमानगढ़ी में परनानी और नाती की हत्या घर के परिचित पेंटर ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपी के घर से खून से सने कपड़े, टोपी व चप्पल बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि काम न मिलने पर वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। वहां पर वृद्धा की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसी समय मासूम आ गया जो उसे पहचानता था इसलिए उसको भी मौत के घाट उतार दिया। सनिगवां के हनुमानगढ़ी निवासी मनोज गुप्ता का शू ट्रेडिंग का काम है। उनकी पत्नी कोमल की सनिगवां रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। पांच जुलाई को दोनों काम पर गए थे। घर में मौजूद कोमल की नानी शांति देवी (85) और उसके बेटे कुनाल उर्फ सुजल (15) की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

 

पांच जुलाई को सनिगवां के हनुमानगढ़ी में हुई थी वारदात

पुलिस ने सनिगवां निवासी संदीप कुशवाहा उर्फ रवि को गिरफ्तार किया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि करीब तीन महीने पहले मनोज ने संदीप से अपने घर में पेंटिंग का काम करवाने की बात कही थी। बाद में पैसे न होने की बात कहकर टाल दिया। जून में संदीप मनोज के घर के पीछे रहने वाले एक फौजी के घर पर काम कर रहा था।

वारदात वाले दिन पांच जुलाई की शाम जब वह वहां से काम करके निकला तो देखा कि मनोज का घर खुला है। तभी, वह चोरी के इरादे से मनोज के घर में घुस गया। यहां पर शांति देवी दिखाई दीं तो सिलबट्टे से शांति देवी को मार डाला। तभी, सुजल वहां पहुंच गया। सुजल उसे पहचानता था तो बसूली से सुजल का सिर गोदकर मार डाला। 

 

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व मोबाइल से शिकंजे में आया आरोपी

ऐसे हुआ खुलासा
एसपी के मुताबिक टेनरी में भी मनोज संदीप को कई बार काम दिलवा चुका था। अब मनोज ने उसे जब काम नहीं दिलाया तो वह उससे खुन्नस रखने लगा। वह दिन में सौ-सौ बार मनोज के मोबाइल पर फोन करता था लेकिन बोलता नहीं था। पुलिस ने सीडीआर से ये नंबर निकाला।

इसके बाद मनोज के घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो संदीप पांच जुलाई को शाम 4:30 मिनट पर आते दिखाया दिया। करीब 25 मिनट बाद दूसरी गली से जाते दिखाई दिया। पुलिस फुटेज व सीडीआर केजरिये संदीप तक पहुंची, जिससे घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed