फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

ये कैसे कोरोना कफ्र्यू, खूलेआम बिक रहे चाट-बतासे

Wed, 05 May 2021 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
police
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार साप्ताहिक कर्फ्यू का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। संक्रमण को काबू के लिए सरकार ने साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया है, लेकिन जिले में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। बाजारों में खुलेआम चाट बिक रही तो सड़कों पर बेवजह लोग घूम रहे।
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार ने सप्ताह में चार दिन शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कर्फ्यू का एलान किया है। गुरुवार की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मेडिकल स्टोर खुलने पर पाबंदी नहीं है। साप्ताहिक कर्फ्यू के पहले दिन से जिले में खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

दिन के समय ज्यादातर लोग बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आए। मंगलवार को अकबरपुर क्षेत्र के रनियां में चाट की ठेलियां गलियों में घूमती रही। सोशल डिस्टेंसिंग तो मजाक बना रहा। अकबरपुर में शाम के समय चहल-पहल दिखी। इसी तरह का हाल सिकंदरा समेत अन्य क्षेत्रों में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में खुल रही किराना व कॉस्मेटिक दुकानें
रनियां। मंगलवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। यहां गली मोहल्लों में कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिखा। बाजारों में किराना, कॉस्मेटिक आदि की दुकानें खुली रहीं। लोग भीड़ लगाकर खरीदारी करते रहे। कई लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकले। शारीरिक दूरी का भी पालन होता नजर नहीं आया। प्रमुख स्थानों पर पुलिस भी नजर नहीं आई।
बिना जांच के घर पहुंचे रहे प्रवासी
सिकंदरा। कोरोना के संक्रमण से बचाव व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। सिकंदरा कस्बा में दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। मंगलवार को निरीक्षण को निकले एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने लाउडस्पीकर से एनाउंस कर दुकानदारों को चेतावनी दी। महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से वापस आने वाले प्रवासी बिना जांच कराए घर जाने की जल्दी में दिखे। इसका फायदा डग्गामार व ऑटो चालकों ने उठाया। पटेल चौक बिरहाना चौराहा पर प्रवासी मनमाना किराया देकर अपने घर को चले गए।
सुस्त पड़ी पुलिस की सख्ती
कानपुर देहात। चुनाव में थकी पुलिस अभी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सक्रिय नहीं हो पा रही है। इसका असर सड़क व बाजारों में देखा जा सकता है। अकबरपुर कस्बे में अंडरपास चौराहे पर कहने को तो पूरा दिन पुलिस कर्मी मुस्तैद रहते हैं, लेकिन बिना मास्क व बेवजह निकलने वाले लोगों पर सख्ती नजर नहीं आती। इसकी देखादेखी में अन्य लोग आवागमन करते हैं। वहीं, अफसरों के निकलते पुलिस कर्मी चौकन्ना होकर चेकिंग व जुर्माना लगाने में जुट जाते हैं।

पुलिस मतदान व मतगणना ड्यूटी में व्यस्त रही है। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन नहीं कराया जा सका है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराना प्रमुख कार्य है। सीओ व थाना प्रभारियों को नियमित अभियान चलाकर बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती पालन कराएंगे। - केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed