{"_id":"6032bf0d8ebc3ee97e29324e","slug":"police-akbarpur-news-knp6133267199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर चोरी के तीन लाख कहां गए, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर चोरी के तीन लाख कहां गए, होगी जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी, रखे बरामद रुपये व जानकारी देते एएसपी घनश्याम चौरसिय?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रसूलाबाद पुलिस ने रविवार को 15.67 लाखों रुपये की नगदी चोरी का खुलासा किया। कस्बे के एक पीड़ित ने घर से 18.67 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लेकिन चोरी के तीन लाख रुपये कहां गए, इस पर एएसपी ने जांच सीओ से कराने की बात कही है। शनिवार को विसधन तिराहे के पास से पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों के पास से 15.67 लाख बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों बाइक सवारों को जेल भेज दिया गया।
रसूलाबाद पुलिस ने शुक्रवार रात गस्त के दौरान दो बाइक सवार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 15.67 लाख रुपये बरामद किए।
रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षण शशि भूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ विसधन तिराहे पर गस्त कर रहे थे। तभी बाइक सवार को रोका तो स्पीड और बढ़ा दी। घेराबंदी कर बाइक सवार मैनपुरी के ठठौंस के किसनी गांव निवासी कुलदीप व प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कुलदीप के पास से एक लाख व प्रशांत के पास से पचास हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कस्बा की एक राइस मिल के बाहर भूसी में छिपाए 14.17 लाख रुपये बरामद किए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसने पत्नी के नाना कस्बा के पतरावल के घर से रुपये चोरी किए हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपी कुलदीप की पत्नी के नाना ने पिछले साल सड़क किनारे डेढ़ बीघे जमीन कस्बे के राकेश नट को 22 लाख रुपये में बेची थी। बैनामा के दौरान कुलदीप तहसील में मौजूद था। घर में रखे रुपये की जानकारी थी। शुक्रवार रात साथी प्रशांत के साथ पतरावल के घर में रखे रुपये पार कर दिए। पुलिस ने पतरावल दिवाकर को दी। शनिवार सुबह पुलिस ने घर से 18.67 लाख रुपये चोरी हो जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
खुलासे के दौरान जब सवाल किया गया कि पीड़ित ने 18.67 लाख चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि पुलिस ने 15.67 लाख रुपये बरामद किए। बाकी के रुपये कहां है इसकी जानकारी रसूलाबाद पुलिस नहीं दे सकी। एएसपी ने पूरे मामले की जांच रसूलाबाद सीओ से कराने की बात कही। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।