{"_id":"600495018ebc3e327b7b78ad","slug":"police-akbarpur-news-knp606577971","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने की महत्वपूर्ण कड़ी है ग्राम प्रहरी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने की महत्वपूर्ण कड़ी है ग्राम प्रहरी : एसपी
ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च व टोपी देकर सम्मानित करते एसपी।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
झींझक (कानपुर देहात)। ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सबसे छोटी एवं महत्वपूर्ण इकाई है। जनता के बीच रहकर अपराध रोकने में इनकी भूमिका अहम है। यह जिम्मेदारी समझ कर ग्राम प्रहरियों को समय रहते सूचनाएं देनी चाहिए। यह बातें मंगलपुर थाना में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में एसपी केशव कुमार चौधरी ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की जानकारी सबसे पहले ग्राम प्रहरी को होती है। अगर ग्राम प्रहरी समय रहते इसकी जानकारी दें तो अपराध रोका जा सकता है। कहा कि सभी निरीक्षक व बीट के पुलिस कर्मी ग्राम प्रहरी से संवाद बनाकर काम करें। यहां ग्राम प्रहरियों को कंबल, टार्च व टोपी देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व एसपी ने थाने में पूर्व से बनी योगा पार्क व इंटरलॉक सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
यहां सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह, निरीक्षक डेरापुर समीर कुमार सिंह, कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह, संतोष प्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, विनय सिंह, जितेंद्र सिंह, वरुण चौबे, शैलेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।