{"_id":"5f5d21c48ebc3e9824196c8f","slug":"police-akbarpur-news-knp5823117106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था दुरुस्ती के लिए कसेगा अपराधियों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था दुरुस्ती के लिए कसेगा अपराधियों पर शिकंजा
विज्ञापन
नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी शनिवार दोपहर में माती पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया। बाद में स्टाफ के कर्मियों का संक्षिप्त परिचय लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
जिले के एसपी अनुराग वत्स को हरदोई स्थानांतरित किया गया है। 35 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सेनानायक केशव कुमार चौधरी को यहां भेजा गया। शनिवार दोपहर केशव कुमार चौधरी पहले माती स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद स्थानांतरित एसपी अनुराग वत्स से मुलाकात की।
दोनों अफसरों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बाद में नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी ने अपना चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों से मुलाकात की। बताया कि कानून के दायरे में पीड़ितों की हर संभव मदद होगी। अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा, ताकि जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। उन्होंने अगले दिन प्रेस वार्ता करने की बात कही।