फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poisoning tea, crime in kanpur up

कानपुर: पत्नी की दी हुई चाय पीते ही प्रोफेसर की हालत बिगड़ी, महिला पर लगाया जहर देने का आरोप

Mon, 09 Aug 2021 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Aug 2021 08:47 PM IST
सार

प्राथमिक उपचार के बाद निखिल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी पर चाय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
poisoning tea, crime in kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के गौतम विहार में रहने वाले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की रविवार देर रात चाय पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। होश में आए प्रोफेसर ने पत्नी पर चाय में जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इलाके में रहने वाले पीड़ित कानपुर देहात के रूरा स्थित डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 में उनकी शादी फ तेहपुर के सिविल लाइन, शकुन नगर निवासी महिला से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद पत्नी मारपीट कर सारे गहने लेकर मायके चली गई थी। इस पर उन्होंने पत्नी व ससुरालीजनों के खिलाफ घरेलू हिंसा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पत्नी मायके में ही रह रही थी। 20 जुलाई को पत्नी पुलिस की मदद से वापस घर में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह मां को अरौल में रहने वाली मौसी के घर पर छोड़ने गए थे। देर रात घर लौटे तो पत्नी चाय बनाकर ले आई। आरोप है कि चाय पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने दोस्त को फोन करके बुलाया, जो उन्हें हैलट ले गया।


प्राथमिक उपचार के बाद निखिल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी पर चाय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed