{"_id":"5cab500fbdec2214577e8536","slug":"poison-given-to-girl-for-protest-of-flirting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कन्नौज में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़के ने दिया जहर, माता-पिता पर भी लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कन्नौज में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़के ने दिया जहर, माता-पिता पर भी लगे आरोप
Mon, 08 Apr 2019 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने सरेआम माता-पिता के साथ मिलकर युवती को जहर खिला दिया। इससे युवती ने दम तोड़ दिया। युवती के पिता ने युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
ठठिया थानाक्षेत्र में 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह घर में बेहोश हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिता ने अनुराग दुबे और उसके पिता संजय व मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

हत्या और आत्महत्या के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
पिता ने आरोप लगाया कि अनुराग अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह अनुराग और उसके माता-पिता ने दरवाजे पर खड़ी बेटी को पकड़कर जबरन जहर खिला दिया। घटना को पड़ोसियों ने देखा है। जहर से बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है।
युवती की मौत के मामले की पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 फरवरी को युवती कानपुर चली गई थी। इसके बाद परिजन उसे समझा कर घर ले आए थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। हकीकत जल्द सामने आएगी।