फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM's green signal for electric buses: Kanpur got ten bus's, charging station work loose

इलेक्ट्रिक बसों को पीएम की हरी झंडी: कानपुर को मिलीं दस, चार्जिंग स्टेशन का काम ढीला

Wed, 06 Oct 2021 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
PM's green signal for electric buses: Kanpur got ten bus's, charging station work loose
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित न्यू अरबन इंडिया कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से 10 बसों का संचालन कानपुर में होगा। हालांकि, अहिरवां में बन रहे चार्जिंग स्टेशन का काम बहुत धीमा है।
विज्ञापन


इन बसों का संचालन तब तक शुरू नहीं हो पाएगा, जब तक चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार नहीं हो जाता। उधर, परिवहन निगम ने निर्माण एजेंसी सीएमआई को 23 अक्तूबर तक इसे पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने की स्थिति में एजेंसी को काली सूची में डाला जाएगा। 
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली से लखनऊ 75 इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। फिटनेस टेस्ट के बाद इन बसों को अलग-अलग शहरों को भेजा जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और सिटी बस सेवा के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कानपुर में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है।

पहली खेप में मिली 10 बसें तब तक नहीं चल सकेंगी, जब तक कि चार्जिंग स्टेशन नहीं बन जाता। निर्माण एजेंसी का काम बेहद धीमा है। 23 अक्तूबर तक काम पूरा न करने पर निदेशालय स्तर से निर्माण एजेंसी को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

फजलगंज और झकरकटी में भी चार्जिंग प्वाइंट
अहिरवां के चार्जिंग स्टेशन में एक साथ 50 बसें चार्ज की जा सकेंगी। साथ ही फजलगंज में सिटी बस के बस अड्डे और झकरकटी बस अड्डे पर 10-10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां से तत्काल बैटरी चार्जिंग की व्यवस्था होगी। इससे एक घंटे के भीतर बसों को चार्ज किया जा सके। बाकी बसें अहिरवां में चार्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed