फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi will inaugurate Bundelkhand Expressway today, seven districts will be rejuvenated

Bundelkhand Expressway : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सात जिलों का हो जाएगा कायाकल्प

Sat, 16 Jul 2022 03:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 03:10 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर आज से फर्राटा भरेंगे वाहन। चित्रकूट से लेकर इटावा तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सात जिलों का कायाकल्प होगा। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Bundelkhand Expressway today, seven districts will be rejuvenated
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए रोडवेज की 120 और 200 प्राइवेट बसों को लगाया गया है। शनिवार को झांसी और आसपास के जनपदों के 13 रूट खाली हो जाएंगे। इन मार्गों पर कोई बस नहीं दिखेगी। लिहाजा अगर बस का सफर प्लान कर रहे हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

रोडवेज की सभी 120 बसें शुक्रवार की सुबह से ही रूट से अलग कर दी गईं थीं। इन बसों से तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को उरई ले जाया गया है। इन बसों के रूट से हटते ही लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले लोग सारा दिन परेशान रहे। शनिवार को भी हजारों लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि रविवार से ही बसों का संचालन दोबारा से शुरू हो पाएगा। लिहाजा अगर आप बस का सफर प्लान कर रहे हैं तो फिलहाल दो दिनों के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। क्योंकि रोडवेज की बस ही नहीं प्राइवेट बसों को भी लाभार्थियों को ले जाने के लिए लगा दिया गया है।     
विज्ञापन

सात जिलों का कायाकल्प करेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
चित्रकूट से लेकर इटावा तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सात जिलों का कायाकल्प होगा। इससे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिले सीधे जुड़ेंगे। 14850 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जालौन के कैथरी गांव में जनता को समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ ही चित्रकूट से दिल्ली तक का 630 किलोमीटर का सफर छह से सात घंटे में पूरा हो सकेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ जुड़ जाएगा। एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक विकास का रास्ता भी खुलेगा।

विज्ञापन

बांदा और जालौन में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके लिए सलाहकार एजेंसी का गठन हो चुका है। उद्योग लगने से इन दोनों जिलों के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। बुंदेलखंड में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर को भी एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा। माल का आवागमन सुगम हो सकेगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2020 में इसका शिलान्यास किया था। निर्माण एजेंसी यूपीडा ने कोरोना काल के बावजूद 28 माह में एक्सप्रेसवे को लक्ष्य से आठ महीने पहले बनाकर तैयार कर दिया है। इसमें चार रेलवे ओवर ब्रिज, 14 बड़े पुल, 266 छोटे पुल, 18 फ्लाइओवर, 13 टोल प्लाजा और 7 रैंप प्लाजा हैं।

24 घंटे सुरक्षा के साये में रहेगा एक्सप्रेसवे
इसमें चलने वाले वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से छह पुलिस उपाधीक्षक सहित 128 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ में 12 इनोवा वाहन लगाए गए हैं। यह 24 घंटे यहां से गुजरने वाले वाहनों पर निगाह रखेंगे। 

झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में गए लाभार्थी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के साथ ही लाभार्थी भी वहां मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को ही गांव गांव बसें भेज दी गईं थीं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं तमाम नेता अपने निजी वाहनों से भी रवाना हो गए। रैली में शामिल होने के लिए देर शाम से ही लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

पीएम मोदी देखेंगे बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रस्तुति
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसके लिए प्रधान, सचिव, कोटेदार, आंगनबाड़ी आदि को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर बुंदेलखंड के कलाकारों की टीम मंचन करेंगी। बुंदेली गमछा भी मोदी को भेंट किया जाएगा।

ये हैं अतिथि... 
लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा,  कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, रामकेश निषाद, मनोहरलाल मन्नू कोरी, सांसद रामशंकर कठेरिया, अनुराग शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, आरके सिंह पटेल बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed