फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi Talks with 25 Beneficiaries of PM Svanidhi Yojana In Kanpur

UP News: पति ने दे दिया था तलाक, पीएम स्वनिधि योजना से चल पड़ी जीविका, फरजाना के सिर पर हाथ रख बोले मोदी, खूब तरक्की करो

Wed, 29 Dec 2021 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को कानपुर दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात की। प्रधानमंत्री से बात करने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
PM Modi Talks with 25 Beneficiaries of PM Svanidhi Yojana In Kanpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पति ने चार साल पहले तलाक दे दिया था। इसके बाद से दो बेटियों के साथ अकेले रह रही हूं। लॉकडाउन में सब कुछ बंद हो गया तो कोई काम नहीं मिल रहा था। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिछले साल 10 हजार रुपये का लोन लेकर फास्ट फूड का छोटा काम शुरू किया है।
विज्ञापन


अब जीविका अच्छे से चल रही है। किदवईनगर की रहने वाली लाभार्थी फरजाना ने जब यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कही तो उन्होंने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कहा खूब तरक्की करो और आगे बढ़ो। पीएम ने यह भी पूछा कि बेटियां को पढ़ाती हैं कि नहीं तो फरजाना ने बताया कि बड़ी बेटी पढ़ने जाती है। दूसरी अभी छोटी है।
विज्ञापन


निरालानगर रैली में आए विभिन्न योजनाओं के 25 लाभार्थियों से मोदी ने खुद बात की। उनके बीच करीब 17 मिनट तक वे रहे और अपनों की तरह बात की। उनसे बात कर लाभार्थी भी गदगद नजर आए। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें महसूस ही नहीं हुआ कि देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। उन्हें लगा घर का कोई सदस्य उनसे बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले मिली थी सूचना
प्रधानमंत्री को जिन 25 लाभार्थियों से मिलना था, उन्हें दो दिन पहले ही सूचना मिली थी। सभी का कोविड टेस्ट भी कराया गया था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लाभार्थियों ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बुलाकर उन्हें पीले रंग की साड़ी दी गई थी। इसके बाद बस से उन लोगों को यहां लाया गया।

काश! सेल्फी लेना का मौका मिल जाता
प्रधानमंत्री से बात करने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। हालांकि उन्होंने मोदी के साथ सेल्फी न ले पाने पर अफसोस भी जताया। कहा उन लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed