{"_id":"61bce0deb0a7ca7ceb449109","slug":"pm-modi-said-mps-should-be-active-among-the-public-discussion-with-30-mps-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: जनता के बीच सक्रिय रहें सांसद, ताकि एक-एक मतदाता पहचाने, यूपी के 30 सांसदों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बोले: जनता के बीच सक्रिय रहें सांसद, ताकि एक-एक मतदाता पहचाने, यूपी के 30 सांसदों से की चर्चा
Sat, 18 Dec 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:03 AM IST
सार
चाय पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, अक्सर यह शिकायत आती है कि कुछ क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ही पहुंचते हैं। यह ठीक नहीं है। इससे बचने की सलाह देते हुए अभी से क्षेत्र में सक्रिय होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से प्रदेश के भाजपा सांसदों से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया। पहले दिन उन्होंने 30 सांसदों से चाय पर चर्चा की। इनमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भी कई सांसद शामिल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद खुद को इतना सक्रिय बनाएं कि क्षेत्र के एक-एक मतदाता के बीच पहचान बन सके।
इसके लिए सांसद नियमित रूप से क्षेत्र के लोगों और संगठन के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा, अक्सर यह शिकायत आती है कि कुछ क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ही पहुंचते हैं। यह ठीक नहीं है। इससे बचने की सलाह देते हुए अभी से क्षेत्र में सक्रिय होने के निर्देश दिए।
यह भी कहा कि सभी सांसद खुद और अपने क्षेत्र के लोगों को सोशल मीडिया पर सक्रिय करें। सांसदों से उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले उनकी काशी यात्रा और वहां बनाए गए विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, लोग क्या सोचते हैं? यह समझने के लिए क्षेत्र की जनता से संवाद जरूरी है।
विज्ञापन
इसी तरह केंद्र सरकार की तरफ से लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचें, इस पर भी सभी सांसद नजर रखें। प्रधानमंत्री के साथ पहले दिन चाय पर चर्चा में कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मिस्रिख सांसद अशोक रावत, जालौन गरौठा के सांसद व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा और बांदा-चित्रकूट सांसद अशोक पटेल समेत अन्य सांसद शामिल रहे।
इन सांसदों से भी हो सकती है मुलाकात
फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया और झांसी सांसद अनुराग शर्मा।