फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi may come to Kanpur dehat on 14th, preparations begin

14 को कानपुर देहात आ सकते हैं पीएम मोदी, तैयारियां शुरू

Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi may come to Kanpur dehat on 14th, preparations begin
प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर मैदान का जायजा लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान। (स? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में 14 फरवरी को जनसभा कर सकते हैं। इसको देखते हुए मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा स्थल कर जायजा लिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद आरक्षित सीट भाजपा के खाते में गई थी। मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकबरपुर-रनियां व सिकंदरा सीट से पूर्व विधायकों को सियासी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर व रसूलाबाद सीट पर नए चेहरों को तवज्जो दी गई है। ऐसे में पार्टी किसी भी सूरत में फिर से 2017 का इतिहास दोहराना चाहती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में 14 फरवरी को जनसभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश शुक्ला ने जनसभा के लिए अकबरपुर के शहजादपुर के पास मैदान को देखा।
जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि हाईकमान से प्रधानमंत्री का आगमन होने की जानकारी दी गई है। स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, बबलू कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed