PM Modi Kanpur Rally: एक झलक पाने को घंटों इंतजार, पीएम के अभिवादन से खिल उठे चेहरे
Kanpur News: पीएम मोदी की एक झलक पाने को उनके स्वागत में भीड़ उमड़ पड़ी। चकेरी में माहौल मोदी मय हो गया। पीएम के अभिवादन से लोगों के चेहरे खिल उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में पहले रोड शो को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पीएम की एक झलक पाने के लिए चकेरी एयरपोर्ट के बाहर से गुमटी तक लोग तय समय से घंटों पहले पहुंच गए। इस दौरान आपस में उनके काफिले की गाड़ियों को लेकर अंदाजा लगाते रहे कि वह किस गाड़ी में होंगे। एयरपोर्ट से जब मोदी का काफिला निकला और लोगों का अभिवादन स्वीकारने के लिए चलती गाड़ी से बाहर निकले तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह जहां से गुजरे, वहां लोग जय श्रीराम, मोदी-मोदी जैसे नारे लगाकर उनका इस्तकबाल किया।
कानपुर के अपने परिवारजनों के अभूतपूर्व जोश और स्नेह से भावविभोर हूं!
आज के रोड शो में आप सभी से मिले अपार आशीर्वाद ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। इतनी विशाल संख्या में आपकी मौजूदगी बताती है कि कानपुरवासियों को अपने मोदी से कितना लगाव है। इस दौरान मेरी माताओं-बहनों और मेरे युवा… pic.twitter.com/WiAIWpBLPd
कानपुर के अपने परिवारजनों के अभूतपूर्व जोश और स्नेह से भावविभोर हूं!
आज के रोड शो में आप सभी से मिले अपार आशीर्वाद ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। इतनी विशाल संख्या में आपकी मौजूदगी बताती है कि कानपुरवासियों को अपने मोदी से कितना लगाव है। इस दौरान मेरी माताओं-बहनों और मेरे युवा… pic.twitter.com/WiAIWpBLPdविज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2024
पूरे रास्ते बरसे फूल
मोदी की रैली को देखने के लिए रामादेवी ग्रीन बेल्ट के साथ ही फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ थी। एयरफोर्स स्टेशन से निकलते ही भीड़ देख मोदी ने काफिला रुकवाया और गाड़ी से नीचे उतरकर अपना हाथ हिलाते हुए सबका दिल जीत लिया। इसके बाद जहां-जहां उनके काफिले की रफ्तार सामान्य से धीमी हुई, वहां फूलों की बारिश होने लगी। पूरे रास्ते यह सिलसिला चलता रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को एयरपोर्ट से निकले तो गार्डरूम के बाहर से ही लोगों की भीड़ डट गई। जनता का इतना प्यार, विश्वास देख पीएम का चेहरा भी दमक उठा। मुख्य रोड शो तो गुमटी से शुरू होना था लेकिन चकेरी एयरफोर्स स्टेशन से निकलते ही मोदी का रोडशो शुरू हो गया। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। हरजेंद्रनगर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वागत की तैयारी की थी। वहीं रामादेवी मलिक गेस्ट हाउस के बाहर धनवंतरी सेवा समिति ने मोदी का अभिवादन किया। चकेरी से लेकर पूरी जीटी रोड पर पूरे रास्ते लोग उनके स्वागत को खड़े रहे।
फ्लीट निकलने के बाद यातायात रोका, लगा जाम
प्रधानमंत्री की फ्लीट के धीरे धीरे चलने की वजह से पुलिस ने रामादेवी चौराहे से पीएसी मोड की तरफ जाने वाली लेन को बंद कर दिया। इसकी वजह से चौराहे पर चौतरफा जाम लगने लगा। करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने यातायात को खोला। करीब आधे घंटे में स्थिति सामान्य हुई। पीएम के वापस एयरपोर्ट जाने के समय भी रास्तों को बंद किया गया जिससे लोग परेशान हुए।--
फ्लीट गुजरने से पहले सड़क पर कई आवारा कुत्ते बार बार सड़क पर इधर उधर जा रहे थे। उन्हें नगर निगम के सफाई कर्मी भगाने में लगे थे। दो कुत्ते दो फ्लीट गुजरने वाले रास्ते की तरफ ही डिवाइडर पर बैठ गए । बड़ी मुश्किल से उन्हें हटाया गया। कई बार तो पुलिस कर्मी डंडा लेकर कुत्तो में दौड़ाते रहे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।
प्रधानमंत्री के आने से करीब आधा घंटे पहले ही पुलिस ने पूरे रूट को पूरी तरह से बंद कर दिया था। प्रधानमंत्री को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा होने लगे। महिलाएं, बच्चों, बूढ़े और युवाओं में मोदी को देखने का उत्साह दिख रहा था।
डग्गामार वाहनों के न चलने पर भटकते रहे लोग
पुलिस ने रामादेवी चौराहे पर चौतरफा चलने वाले वाहन स्टैण्डों को दोपहर से ही बंद करवा दिया था जिससे रामादेवी चौराहे पर लोग डग्गामार वाहनों के इंतजार करते दिखे। कई लोग तो छोटे बच्चों को धूप में पैदल ही निकलने को मजबूर थे। शाम तक सड़कों पर यात्रियों को साधन के लिए भटकना पड़ा।