फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM in Kanpur: Railway ground in possession of SPG, now no one will be able to go near the stage

कानपुर में पीएम: रेलवे मैदान एसपीजी के कब्जे में, अब मंच के पास कोई नहीं जा पाएगा

Sun, 26 Dec 2021 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

कानपुर के निरालानगर मैदान में 28 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और सरकारी तंत्र पूरी शिद्दत से जुटा है। सोशल मीडिया के जरिए रैली का प्रचार तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन
PM in Kanpur: Railway ground in possession of SPG, now no one will be able to go near the stage
निराला नगर मैदान में उतरा हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 दिसंबर को निरालानगर रेलवे मैदान में होने वाली रैली के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने शनिवार को मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी की टीम ने मंच और दूसरी तैयारियों में फेरबदल भी कराए।
विज्ञापन


मैदान में आने वाली भीड़ के लिए अभी तक लगाई जा चुकीं 60 हजार कुर्सियों और बैरिकेडिंग के लिए लगी बल्लियों में भी बदलाव कराया। एसपीजी की टीम ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया और तीनों हेलीपैड भी देखे। अब प्रधानमंत्री के यहां मौजूद रहने तक मंच के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


सिर्फ वही लोग जाएंगे, जो एसपीजी की सूची में होंगे। मंच के अलावा पूरा मैदान में वॉटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। पहले इसे खुला रखने की योजना थी। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बाद ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के लिए काली कारें आईं
जिस कार में बैठकर प्रधानमंत्री सड़क पर चलेंगे और जो कारें उनके काफिले में शामिल होंगी, वे शहर आ गई हैं। इन सभी को पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

मोदी की रैली में व्यवस्था
72 फीट होगी मंच की लंबाई
32 फीट होगी मंच की चौड़ाई
08 फीट होगी मंच की ऊंचाई
40 लोगों की होगी मंच पर बैठने की व्यवस्था
50 शौचालय रैली स्थल पर बनाए जा रहे
61 ब्लाकों में लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
02 सफाई कर्मचारी हर ब्लॉक में रहेंगे 
10 एलईडी स्क्रीन भी चारों तरफ लगेंगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed