फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players will show their strength in inter-district badminton competition

Kanpur News: अन्तर जनपदीय बैडमिंटन स्पर्धा में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in inter-district badminton competition
कानपुर देहात। माती स्पोटर्स स्टेडियम में शुक्रवार को डीएम ने 26 वीं कानपुर जोन अंतर जनपदीय महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां कानपुर जोन के पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कानपुर देहात पुलिस की ओर से 26 वीं कानपुर जोन अंतर जनपदीय महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। डीएम आलोक सिंह ने उद्घाटन किया। यहां उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लिया। कहा कि खेल भावना के साथ खेलना जरूरी है। इसकी शपथ दिलाई गई। डीएम व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सांकेतिक तौर पर बैडमिंटन खेला। इसके बाद कानपुर देहात व औरैया के बीच मैच हुआ। यहां झांसी, औरैया, इटावा, कानपुर नगर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 19 नवंबर को समापन होगा। यहां एएसपी राजेश पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी नीलम सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन


---
फोटो- 25 राजपुर में खनन क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम
राजपुर खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर डीएम ने दिए निर्देश
कानपुर देहात। खनन क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ हो और व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे इसको लेकर डीएम आलोक सिंह ने सिकंदरा तहसील क्षेत्र के राजपुर खनन क्षेत्र का भ्रमण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यमुना नदी के तट पर स्थित दो खनन स्थलों को देखा। खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन के निर्देश व पर्यावरणीय दिशा निर्देशों का पालन कर खनन संबंधी गतिविधियां करने के निर्देश दिए। कहा कि नदी के प्राकृतिक बहाव में कोई बाधा न उत्पन्न हो इसका ध्यान रखा जाए। यह भी देखे कि खनन क्षेत्र में कोई विवाद न उत्पन्न हो। खनन क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन कराने को कहा। खनन क्षेत्र में स्थित गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। यहां जिला खान अधिकारी विकास परमार, डीएम ओएसडी दिलीप कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed