फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players of CSJMU and CSA landed on the field without tracksuit

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को इन कपड़ों में देख लोग हुए हैरान

Mon, 14 Jan 2019 12:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Players of CSJMU and CSA landed on the field without tracksuit
डेमो पिक
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के खिलाड़ियों को इस बार ट्रैक सूट, जूते और अन्य सुविधाएं दिए बगैर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मैदान पर उतार दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं से वापस लौटे छात्रों ने अलग-अलग पत्र लिखकर विश्वविद्यालय प्रशासन को खरी-खरी सुनाई है। सीएसजेएमयू के एक खिलाड़ी का आरोप है कि किसी भी प्रतियोगिता से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने विवि का ट्रैक सूट पहनकर मार्च-पास्ट करते हैं लेकिन इस वर्ष हुईं सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विवि के खिलाड़ियों ने अलग-अलग रंगों की ड्रेस पहन रखी थी।
विज्ञापन


कहा कि विवि में हमेशा से खिलाड़ियों की उपेक्षा की जाती रही है। प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए टीए-डीए का पैसा समय से नहीं दिया जाता है।

Players of CSJMU and CSA landed on the field without tracksuit
डेमो पिक
खेल किट के नाम पर मजाक ही किया जाता है। उधर, सीएसए के छात्र इस मामले को लेकर कई बार हंगामा कर चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन हर बार छात्रों को कोरा आश्वासन देकर शांत कर देता है। छात्रों ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर उन्हें किट और ट्रैक सूट नहीं मिलेगा तो वह आंदोलन करेंगे।

बजट पास हुआ लेकिन कहां गया पता नहीं
दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का दावा है कि खिलाड़ियों को समय पर ट्रैक सूट व अन्य सुविधाएं देने के लिए एक-एक लाख रुपये का बजट पास किया जा चुका है। लेकिन दोनों यह नहीं बता पाए कि आखिर बजट पास होने के बाद भी क्यों खरीदारी नहीं हो पाई।

Players of CSJMU and CSA landed on the field without tracksuit
डेमो पिक
सीएसए के डीएसडब्ल्यू को जारी होगा नोटिस
बजट पास होने के बाद सीएसए में खिलाड़ियों के लिए किट व ट्रैक सूट खरीदने की जिम्मेदारी डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. डीआर सिंह की है। कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि वह सोमवार को मामले में डीएसडब्ल्यू को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। प्रो. सोलोमन ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ दोबारा ऐसा बर्ताव न हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।

सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार बोले, जल्द होगी कार्रवाई
सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बजट पास होने के बाद आखिर अभी तक क्यों खिलाड़ियों के लिए खरीदारी नहीं हो पाई, इसका पता लगाया जाएगा। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

Players of CSJMU and CSA landed on the field without tracksuit
डेमो पिक
सीएसए के रामदत्त ने दौड़ में जीते दो मेडल
सीएसए से बीएससी हॉर्टिकल्चर चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र रामदत्त यादव ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। रामदत्त ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई (दो से पांच जनवरी तक) स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट में दो मेडल हासिल किए।

100 मीटर दौड़ में कांस्य और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर कर दिया। रामदत्त मूलत: सीतापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed