फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plates and bags will be distributed in Kumbh 12 vehicles of Municipal Corporation engaged in cleaning

Kanpur: कुंभ में बांटेंगे थालियां-थैले, सफाई में लगीं नगर निगम की 12 गाड़ियां, GSVM के डॉक्टरों की टीम पहुंची

Thu, 16 Jan 2025 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: महाकुंभ में शिविर के माध्यम से 1000 स्टील की थाली और कपड़े के थैले भंडारे, अखाड़ों और कल्पवासियों में वितरित किए जाएंगे। वहीं, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम से 12 गाड़ियां और 36 कर्मचारी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Plates and bags will be distributed in Kumbh 12 vehicles of Municipal Corporation engaged in cleaning
महाकुंभ के लिए भेजे गए भोजन थाल व थैले - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत की ओर से हरित महाकुंभ, प्लास्टिक रहित महाकुंभ 2025 का बुधवार को सभी को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामबाग पार्क स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। एनके चतुर्वेदी ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अगर हम सचेत नहीं हुए तो भविष्य में पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। महाकुंभ में संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल की देखरेख में भारत विकास परिषद के प्रयाग प्रांत ने भी कैंप लगाया है। शिविर के माध्यम से 1000 स्टील की थाली और कपड़े के थैले भंडारे, अखाड़ों और कल्पवासियों में वितरित किए जाएंगे। विमलेश अवस्थी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अजय मेहरोत्रा, आत्मप्रकाश दीक्षित, उमेश निगम, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सफाई में लगीं नगर निगम की 12 गाड़ियां, आठ अधिकारी और 36 कर्मी
महाकुंभ में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम से 12 गाड़ियां और 36 कर्मचारी भेजे गए हैं। इन गाड़ियों में कूड़ा उठाने वाले आठ ट्रक, दो बॉबकट, एक पोकलैंड, एक जेसीबी शामिल हैं। प्रत्येक गाड़ी के साथ दो-दो चालक और एक-एक सहायक को भेजा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह और रबिश विभाग के प्रभारी अधिकारी रफजुल रहमान ने बताया कि ये गाड़ियां वहां दिन-रात कार्य कर रही हैं। ड्राइवर शिफ्टों में काम कर रहे हैं। दो जोनल स्वच्छता अधिकारी सुशील गुप्ता, आशीष वाजपेयी और छह सफाई निरीक्षकों की ड्यूटियां भी वहीं लगाई गई हैं। महाकुंभ संपन्न होने के बाद वे लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसवीएम के प्राचार्य समेत महाकुंभ पहुंची डॉक्टरों की टीम
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम महाकुंभ पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज से डॉ. काला हैं और कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट से डॉ. मोहित सचान को भेजा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से 60 स्टाफ की टीम भेजी गई है। इस टीम में डॉक्टर हैं और बाकी पैरा मेडिकल स्टाफ है। डॉ. काला ने बताया कि चक्रवार विशेषज्ञों की महाकुंभ में ड्यूटी लगाई जाएगी। अगले चक्र में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ महाकुंभ जाएंगे। महाकुंभ में प्रत्येक मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञों को भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक पैरा मेडिकल स्टाफ समेत आठ डॉक्टरों की टीम महाकुंभ गई है। इसके बाद जो निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed