फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Planets movement, Know how zodiac signs will effect

ग्रह स्थिति: आज रात से बृहस्पति कुंभ राशि में करेगा प्रवेश, जानिए राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Mon, 05 Apr 2021 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Planets movement, Know how zodiac signs will effect
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
देव गुरु बृहस्पति सोमवार रात 12:34 बजे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बृहस्पति 14 सितंबर तक रहेंगे। पंडित दीपक पांडेय के मुताबिक, बृहस्पति के राशि परिवर्तन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। इसका असर राशियों पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन


पांच अप्रैल से हो रहे परिवर्तन में गुरु मार्गी रहेंगे। इसके बाद 20 जून से 18 अक्तूबर तक वक्री रहेंगे। 21 नवंबर को गुरु पुन: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति अगले साल 13 अप्रैल तक रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरु में परिवर्तन का असर राशियों के साथ मौसम पर भी दिखेगा। इसके चलते छह अप्रैल से 20 जून के बीच देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। इस कालखंड में गुरु मार्गी रहेगा।
विज्ञापन


जानिये, किस राशि पर क्या असर
मेष - कुंभ का गुरु हर तरह से उत्तम होगा, यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं, तो उस दिशा में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति होगी। परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। नए अनुबंध में सफ लता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष - आर्थिक प्रगति होगी, लेकिन अचेतन मस्तिष्क का भय परेशानी देगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। अकारण नौकरी या व्यापार में परिवर्तन न करें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन - आपके लिए बृहस्पति सुखद होगा। स्वास्थ्य के लिए उत्तम होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफ लता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सियासी प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क - आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन का लेनदेन कष्टकारी हो सकता है। मतिभ्रम होने से पारिवारिक या व्यावसायिक परेशानी हो सकती है, लेकिन विपरीत हालात में धैर्य रखने से सफ लता की उम्मीद है।

सिंह - सातवें गुरु आर्थिक रूप से उत्तम हैं। नौकरी या व्यापार में आशातीत सफ लता मिलेगी। नया उद्योग प्रारंभ होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन भाई या पड़ोसी से तनाव भी मिलेगा।

कन्या - छठवें गुरु रोग या विरोधी के कारण तनाव देंगे। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। साझेदार से परेशानी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला - बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता के सफलता के शिखर तक ले जा सकता है। इसके लिए श्रम करना पड़ेगा। अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे, यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं, तो उस बंधन में भी बंध सकते हैं।

वृिश्चक - चतुर्थ गुरु पारिवारिक समस्याएं देता है। खुद को गृह कलह से बचाएं और आर्थिक मामलों में भी लेनदेन से बचें। अपनों से ही तनाव मिलेगा।

धनु - विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर - परिवार से तनाव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं या स्वास्थ्य की समस्या कष्ट का कारण बनेगी।

कुंभ - आर्थिक दृष्टि से सुधार होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व पूरा होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

मीन- धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रियजनों से तनाव मिल सकता है। अहंकार पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्रा फ लीभूत होगी।

नोट : गणना जन्म राशि के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed