फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piyush Jain is misleading, is not giving correct information, court extends remand for 14 days

कानपुर: गुमराह कर रहा पीयूष जैन, नहीं दे रहा सही जानकारी, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड बढ़ाई, डीजीजीआई की तहकीकात भी जारी

Tue, 11 Jan 2022 12:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 12:59 AM IST
सार

डीजीजीआई ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पीयूष जैन यह तो स्वीकार कर रहा है कि उसने बगैर बिल आदि के बड़ा लेनदेन किया। वही नकदी बरामद हुई है। मगर वह यह नहीं बता रहा है कि माल किससे खरीदा और किसको बेचा। इन सवालों पर वह गुमराह कर रहा है। सही जानकारी नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Piyush Jain is misleading, is not giving correct information, court extends remand for 14 days
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीजीआई अहमदाबाद की ओर से विवेचक एसआईओ शंभूनाथ सिंह ने पीयूष कुमार जैन के मामले में अग्रिम विवेचना के लिए 14 दिन का रिमांड बढ़ाने की मांग की। डीजीजीआई ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पीयूष जैन यह तो स्वीकार कर रहा है कि उसने बगैर बिल आदि के बड़ा लेनदेन किया।
विज्ञापन


वही नकदी बरामद हुई है। मगर वह यह नहीं बता रहा है कि माल किससे खरीदा और किसको बेचा। इन सवालों पर वह गुमराह कर रहा है। सही जानकारी नहीं दे रहा है। कुलमिलाकर वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अम्ब्रीष टंडन ने बताया कि छापे के दौरान पीयूष के आनंदपुरी और कन्नौज स्थित घरों से मिले इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जैसे कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन आदि की जांच के लिए समय मांगा गया। जिस पर कोर्ट ने पीयूष का 23 जनवरी तक के लिए रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 6, 7 व 8 जनवरी को डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने जेल में पीयूष के बयान दर्ज किए थे, जिसमें उसने कई अहम बातें बताई थीं। उसने बताया था कि तीन फर्मों के जरिए किए तरह से वह खरीददारों से बिलों के नाम पर हेराफेरी कर टैक्स चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed