{"_id":"6245b602ae0ec077cc3bb096","slug":"pintu-sengar-murder-case-rasuka-on-the-day-of-release-gangster-saud-akhtar-will-remain-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड: रिहाई के दिन लगा रासुका, जेल में ही रहेगा गैंगस्टर सऊद अख्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड: रिहाई के दिन लगा रासुका, जेल में ही रहेगा गैंगस्टर सऊद अख्तर
Thu, 31 Mar 2022 07:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:39 PM IST
सार
चकेरी में 20 जून 2021 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत 14 हत्यारोपियों को जेल भेजा था। उनमें से कइयों को जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में गैंगस्टर केस में जमानत मिलने के बाद गुरुवार को जेल से बाहर आने की तैयारी कर रहे गैंगस्टर सऊद अख्तर को रिहाई से कुछ घंटे पहले बड़ा झटका लगा। गुरुवार को पुलिस की कवायद के बाद डीएम ने उसपर रासुका लगा दिया।
पिछले कई महीने से फाइल अटकी पड़ी थी। सऊद फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेगा। चकेरी में 20 जून 2021 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत 14 हत्यारोपियों को जेल भेजा था।
उनमें से कइयों को जमानत हो चुकी है। पुलिस ने सऊद अख्तर पर रासुका लगाने के लिए फाइल तैयार कर भेज दी थी। लेकिन, अभियोजन से संबंधित अफसर उसको लटकाए हुए थे। ऐसा वादी का आरोप है। कुछ दिन पहले सऊद अख्तर को हत्या के बाद गैंगस्टर मामले में भी जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
वह गुरुवार को रिहा होने वाला था। पिंटू के भाई धर्मेंद्र ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर, डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थना पत्र दिया, जिसको संज्ञान में लिया गया और गुरुवार दोपहर को सऊद पर रासुका के तहत कार्रवाई कर दी गई।