फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physiotherapist commits suicide, suicide note found in room

फिजियोथेरेपिस्ट ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- बेटी मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, मां-मामा पर लगाए ये आरोप

Sat, 11 May 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 May 2024 09:45 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी व साले पर प्रताड़ना का आरोप लगा फिजियोथेरेपिस्ट ने मौत को गले लगा लिया। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Physiotherapist commits suicide, suicide note found in room
रविराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी काव्या मैं तुमको बहुत प्यार करता हूं, लेकिन तुम्हारी मां मुझसे झगड़ा करती है। तुम्हारी मां और मामा बहुत परेशान करते हैं। मुझ पर गलत आरोप लगाकर फंसाना चाहते हैं। इसलिए मैं जान दे रहा हूं। डायरी में ये बातें लिखकर फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर के मालिक ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मूलरूप से सजेती के डिबरी गांव निवासी रविराज वर्मा (33) सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के टीकापुर नई बस्ती सुंदरनगर बिनगवां स्थित घर में फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर चलाते थे। करीब एक महीने पहले नवरात्र में पत्नी संध्या झगड़कर पांच वर्षीय बेटी काव्या के साथ फतेहपुर के चांदपुर मायके चली गई थी। शनिवार दोपहर बिनगवां मंडी में मौरंग खरीदने आए नौबस्ता नारायणपुरी निवासी बहनोई नरेंद्र सचान ने उन्हें कई बार फोन मिलाया। फोन रिसीव न होने पर वह घर पहुंच गए। दरवाजा खुला होने पर पहली मंजिल के कमरे में पहुंचे तो फर्श पर रविराज का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

पास ही कूलर गिरा पड़ा था। शरीर पर शर्ट और अंडरवियर था। तख्त पर रविराज का मोबाइल और आंवला जूस की भरी बोतल और डिब्बे में फफूंदी लगे लड्डू रखे थे। नरेंद्र ने पुलिस और रवि की पत्नी संध्या को घटना की जानकारी दी।
पड़ोसियों ने भी शुक्रवार सुबह से रविराज के घर से बाहर न निकलने की बात बताई। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ जांच कर मौके से डस्टबिन में पड़ी सल्फास की डिब्बी बरामद की। इसमें कुछ सल्फास की गोलियां बची हुईं थीं।

 

साथ ही डायरी भी बरामद की। इसमें पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी मामले में फंसाने की बात लिखी हुई है। अपने हिस्से की जमीन बेटी के नाम करा देने की बात लिखी है। वहीं, कमरे में बिखरे पड़े सामान और तख्त से दूर कूलर के पास पड़े शव को देख परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सेन चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। डायरी में लिखी हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed