{"_id":"613064b98ebc3e7a21131048","slug":"pf-will-be-available-on-day-of-retirement-pension-will-start-details-will-have-to-be-given-a-week-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी पहल: सेवानिवृत्त के दिन मिल जाएगा पीएफ, शुरू हो जाएगी पेंशन, एक सप्ताह पहले देना होगा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी पहल: सेवानिवृत्त के दिन मिल जाएगा पीएफ, शुरू हो जाएगी पेंशन, एक सप्ताह पहले देना होगा विवरण
Thu, 02 Sep 2021 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 AM IST
सार
कानपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय की ओर से एक अनोखी पहल शुरु की गई है। इसके तहत सेवानिवृत्त के दिन पीएफ मिल जाएगा और पेंशन भी शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
पीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सेवानिवृत्त के दिन ही यदि कर्मचारी को भविष्य निधि का सारा रुपया मिल जाए या पेंशन शुरू हो जाए तो उसके लिए इससे अच्छा कोई तोहफा नहीं हो सकता है। कुछ इस तरह की पहल क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय की ओर से की गई है।
बुधवार को रोडवेज से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रेम शंकर सिंह को पीएफ विभाग से जुड़े सारे लाभ दिए गए। उनकी 3964 रुपये की पेंशन बनी है। उनको पेंशन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
ऑल इंडिया ईपीएफ इंप्लाइज संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने बताया कि इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए संबंधित नियोक्ता को अपने सेवानिवृत्त कर्मचारी का सारा विवरण एक सप्ताह पहले विभाग को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग की ओर से पेंशन, एकाउंट और कैश विभाग के कर्मचारियों का एक पैनल बनाया गया है। इस तरह के सारे काम प्राथमिकता पर करने के निर्देश विभाग के अफसरों ने दिए गए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अमोल राज सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय परितोष कुमार, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।