{"_id":"5c76d17bbdec221309521928","slug":"petrol-tanker-collided-with-truck-and-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 27 Feb 2019 11:35 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विस्फोट होने की आशंका के चलते हाइवे की दोनों लेन का यातायात रोक दिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार देर शाम कानपुर की ओर से आ रहे पेट्रोल भरे टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर दूसरी लेन पर पहुंच गया और उसमें आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन बुलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
एफएसओ पुष्पेन्द्र सिंह ने टैंकर फटने की आशंका पर हाइवे की दोनों लेन का यातायात रोक दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात चालू हो सका। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक असेवा भोगनीपुर निवासी अनूप घायल हो गया है उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आग बुझाने के बाद यातायात बहाल करा दिया गया है।