फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Petrol pump owner's son shoots himself with father's licensed rifle

कानपुर: लाइसेंसी रायफल से बेटे की मौत, प्रॉपर्टी डीलर पिता फरार, नौ माह पहले हुई थी बेटी

Thu, 23 Sep 2021 10:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner's son shoots himself with father's licensed rifle
सफेद सूट में मृतक कमल की पत्नी - फोटो : amar ujala
कानपुर मेंं बिधनू के द्विवेदी नगर में पिता की लाइसेंसी रायफल से चली गोली से एकलौते बेटे की संदिग्ध स्थितयों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


द्विवेदी नगर स्थित पेट्रोल पंप मालिक प्रेमानंद द्विवेदी का बेटा बबलू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बुधवार देररात 2 बजे के करीब बबलू के बेटे कमल (26 ) की पिता की लाइसेंसी रायफल की गोली से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमल की करीब डेढ़ वर्ष पहले कल्याणपुर में प्रीति से शादी हुई थी। दोनाें के एक 9 माह की बेटी है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोली कमरे के अंदर चली है लेकिन शव बाहर रखा मिला था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद रायफल और एक डबल बैरल बंदूक को भी जांच के लिए साथ ले गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर पिता बबलू फरार है। बिधनू एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया की मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या है या आत्महत्या फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed