{"_id":"5c864a16bdec22147163a417","slug":"petrol-pump-operator-died-in-gun-shot-at-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: भाजपा नेता के बेटे को सरेराह गोली मारकर 8.63 लाख लूटे, रुपये लेकर जा रहा था बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: भाजपा नेता के बेटे को सरेराह गोली मारकर 8.63 लाख लूटे, रुपये लेकर जा रहा था बैंक
Mon, 11 Mar 2019 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव लूट कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज में दो दिन की बिक्री का रुपया जमा करने कार से बैंक जा रहे पेट्रोल पंप संचालक को रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर रोका और गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने के बाद लुटेरे कागज में लिपटी रुपयों की गड्डी लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री का बेटा है। पेट्रोल पंप भी उन्हीं के नाम है। पीड़ित के अनुसार बैग में 8.63 लाख रुपये थे। हसनगंज थानाक्षेत्र के ऊंचाद्वार निवासी सविता रावत भाजपा महिला मोर्चा में जिला महामंत्री हैं। ऊंचाद्वार चौराहा के पास ही उनका पट्रोल पंप है। सोमवार सुबह उनका छोटा बेटा अनुपम रावत बिक्री के 863800 रुपये लेकर कार से हसनगंज कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक जा रहा था।
विज्ञापन
इंकार पर लुटेरे ने चला दी गोली
पंप से करीब तीन किमी की दूरी पर बीबीपुर चिरियारी गांव के पास अपाचे बाइक से आए दो युवकों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। अनुपम के अनुसार एक युवक कार की दाहिनी खिड़की और दूसरा बाईं खिड़की की ओर खड़ा हो गया। वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवकों ने तमंचा तान दिया।
एक युवक कार का दरवाजा खोल कागज में लिपटी रुपयों की गड्डी उठाने ला। उसने विरोध किया तभी दाहिने ओर खड़े लुटेरे ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी। इसके बाद लुटेरे रुपये लेकर भाग निकले। उसने पहले परिजनों व बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा घटना की जांच शुरू की।
पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए हसनगंज, अजगैन, औरास सहित आसपास के अन्य थानों में वाहनों की चेकिंग भी कराई। हसनगंज एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।