फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Petrol and diesel prices in kanpur today

कानपुर: एक्साइज ड्यूटी कम होने से पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए नए रेट

Thu, 04 Nov 2021 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Nov 2021 01:12 PM IST
सार

पांच रुपये पेट्रोल और 10 रुपये प्रति लीटर डीजल के रेट में कमी आने पर आम जनता को तो सीधे राहत मिलने लगेगी।

विज्ञापन
Petrol and diesel prices in kanpur today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज डयूटी में कमी करके महंगाई से राहत देने की कोशिश की है। वाकई में इस कदम का कितना असर होगा, यह एक से दो सप्ताह बाद स्पष्ट होगा। हालांकि पांच रुपये पेट्रोल और 10 रुपये प्रति लीटर डीजल के रेट में कमी आने पर आम जनता को तो सीधे राहत मिलने लगेगी। मगर माल-भाड़ा में कमी आने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


दिवाली के दिन कानपुर में पेट्रोल की कीमत 5.90 रूपये घट कर 100.72 रूपये प्रति लीटर हुई। वहीं डीजल की कीमत में 11.78 रुपए प्रति लीटर की कमी के बाद नई कीमत 86.78 रूपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दाम इतने बढ़ा दिए गए हैं कि पांच और 10 रुपये की कमी के बावजूद कीमतें कम नहीं लगतीं। बीते काफी समय से ट्रांसपोर्ट डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद कम दर पर भाड़ा ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से फिलहाल कमी की गुंजाइश नहीं है। कानपुर के उद्यमी, ट्रांसपोर्टरों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। राज्य सरकार डीजल व पेट्रोल से वैट कम करे तो जरूर दाम नियंत्रित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed