{"_id":"5c55e213bdec2273923c1ad7","slug":"petitioner-for-illegal-mining-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के याचिकाकर्ता ने जताई हत्या की आशंका, मुख्यमंत्री से मांगी वाई श्रेणी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के याचिकाकर्ता ने जताई हत्या की आशंका, मुख्यमंत्री से मांगी वाई श्रेणी सुरक्षा
Sun, 03 Feb 2019 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध खनन के याचिकाकर्ता ने हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। अवैध खनन मामले के याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अधिवक्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
कहा कि बुंदेलखंड में पर्यावरण को लेकर वर्षों से संघर्षरत हैं। अवैध खनन की प्रदेश में चल रही सीबीआई जांच की पीआईएल में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर की जा रही है। बताया हमीरपुर की जांच में सीबीआई ने मुकदमा भी दर्ज किया है। सपा व बसपा शासनकाल में हुए अवैध खनन मामले में सफेदपोश नेताओं के नाम सीबीआई को उनके बयानों के बाद साक्ष्यों से उजागर हुए हैं। जिसके चलते लोग उनसे रंजिश मानने लगे हैं। उसकी हत्या किए जाने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी हत्या का प्रयास भी किया जा चुका है। इस संबंध में वह डीएम, एसपी व गृह सचिव को पत्र भी भेज चुके हैं। मगर अभी तक वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं दी गई है। जो सुरक्षा गार्ड मिला था उसकी समय अवधि शासन द्वारा नहीं बढ़ाई गई है। उसके पास कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं है। उन्होंने कहा हालाताें को देखते हुए उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए।