फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people who contact with jamati's area sealed

लॉकडाउन: जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती होगी सील, पुलिस ने बैरिकेडिंग करा आवागमन रोका

Sat, 11 Apr 2020 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
people who contact with jamati's area sealed
कानपुर देहात की सीमाएं सील - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा इलाके की गजनेर व सैंथा की मस्जिदों में रुके जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती शुक्रवार को सील कर दी गई है। गलियों में पुलिस ने बैरीकेडिंग करा दी है। बैरीकेडिंग के पहले दिन किसी को कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन


एसडीएम व सीओ ने पहुंच कर लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। दोनों गांवों से 36 लोगों को एक कालेज में क्वारंटीन किया गया है। गजनेर कस्बा की मस्जिद में 11 जमाती ठहरे थे। वह पास के सैंथा व हरचंदापुर गांव की मस्जिदों में भी गए थे।
विज्ञापन

 

सभी को कानपुर नगर की सजेती पुलिस ने पकड़ा था। जांच में चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रशासन ऐतिहात बरत रहा है। इनके संपर्क में आए 36 लोगों को चिंह्नित कर बारा स्थित इंजीनियरिंग कालेज में क्वारंटीन किया गया है।

शुक्रवार को गजनेर व सैंथा पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह ने मस्जिद के आसपास की आबादी में जाकर लोगों से स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की। कस्बा इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि 11 प्वाइंट बैरीकेडिंग के लिए चिह्नित किए गए हैं। उनमें काम चल रहा है।

एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए निर्धारित समय में पैदल निकल कर पास की दुकानों तक जा सकेंगे। अनावश्यक आवागमन रोकने के लिए मस्जिद के आसपास की आबादी को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed