फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People took a dip in Sengur and Yamuna river on Kartik Purnima, crowd gathered in the fair

कार्तिक पूर्णिमा पर सेंगुर और यमुना नदी में लोगों ने लगाई डुबकी, मेले में उमड़ी भीड़

Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
People took a dip in Sengur and Yamuna river on Kartik Purnima, crowd gathered in the fair
सेंगुर नदी के पास लगे मेले में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को सेंगुर नदी और मूसानगर में यमुना नदी तट पर भोर पहर से ही स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धा की डुबकी लगाकर भक्तों ने दुर्वासा ऋषि आश्रम और सिद्धपीठ मां मुक्तेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। दीवारी खेलने में लाठी कला का लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर बरौर थाना क्षेत्र के निगाही-महोलिया गांव के पास सेंगुर नदी तट पर स्थित ऋषि दुर्वासा आश्रम में पारंपरिक स्नान पर्व और मेले का आयोजन किया गया। भोर पहर से ही स्नानार्थियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

नदी में स्नान कर लोगों ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ और ऋषि दुर्वासा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। यहां पर मनौती के अनुसार भक्त टोली में पहुंचे और पताकाएं चढ़ाई। वहीं मेले में भी सुबह से ही भीड़ जुट गई। ढोलक की थाप पर दीवारी खेलते हुए लोग लाठी कला का प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मूसानगर में यमुना नदी में श्रद्धालु स्नान कर माता मुक्तेश्वरी के दर्शन करते रहे। दिनभर भक्तों की भीड़ स्नान के बाद मंदिर में उमड़ती रही। महिलाओं ने मंदिर परिसर लगे मेले से जरूरत का सामान खरीदा। मेला कमेटी की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए।

वहीं थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया मंदिर परिसर से लेकर स्नान घाट तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। दीवारी खेलने वाले लठैतों ने भी अपनी अरदास लगाई और लाठी कला का प्रदर्शन किया। देर शाम तक भक्त यज्ञशाला पहुंच कर हवन में आहुति देते रहे। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed