{"_id":"6236c33704de0767ca1d5643","slug":"people-of-kanpur-withdrew-200-crore-from-atm-in-two-days-on-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: कनपुरियों ने दिल खोलकर मनाई होली, दो दिन में एटीएम से निकाले 200 करोड़, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2022: कनपुरियों ने दिल खोलकर मनाई होली, दो दिन में एटीएम से निकाले 200 करोड़, जमकर हुई खरीदारी
Sun, 20 Mar 2022 11:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:42 AM IST
सार
कानपुर में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 700 से ज्यादा एटीएम हैं। बैंकों में गुरुवार से रविवार तक बंदी है। इसके चलते सभी बैंक प्रबंधन ने अपने-अपने एटीएम में नकदी की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी थी। दो साल बाद कोरोना का प्रभाव लगभग शून्य होने के चलते इस बार त्योहार का खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में दो साल बाद इस होली पर लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। दिल खोलकर पैसे खर्च किए। दो दिन में एटीएम से शहरियों ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी निकाली। बैंकों में अवकाश होने के चलते सारा लोड एटीएम पर ही रहा।
हालांकि पर्याप्त कैश होने की वजह से लोगों को परेशानी नहीं हुई। शहर में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 700 से ज्यादा एटीएम हैं। बैंकों में गुरुवार से रविवार तक बंदी है। इसके चलते सभी बैंक प्रबंधन ने अपने-अपने एटीएम में नकदी की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी थी।
दो साल बाद कोरोना का प्रभाव लगभग शून्य होने के चलते इस बार त्योहार का खासा उत्साह रहा। बाजारों में भी धूम रही। होली के दौरान दिवाली जैसी खरीदारी हुई। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को 200 करोड़ से ज्यादा की रकम एटीएम से निकाली गई। आमतौर पर सभी एटीएम से एक दिन में 50 करोड़ रुपये निकलते हैं।

Trending Videos
शहर में 100 करोड़ का कारोबार, पूरे देश में 20 हजार करोड़ का
कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस साल होली की खरीदारी में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। कोरोना के चलते दो साल बाद लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की है। पूरे देश में 20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वहीं प्रदेश में तीन हजार करोड़ का व्यापार हुआ।
शहर में यह आंकड़ा सौ करोड़ से ज्यादा का है। पंकज अरोड़ा के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। सहालग भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में आने वाले महीनों में भी बाजार रंगत रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया की इस बार होली बाजार पर देसी कंपनियां हावी रहीं। चीन का वर्चस्व खत्म हो रहा है।