फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people catch the snake and handover to forest department in kanpur

खेत पर काम कर रही महिला पर अचानक अजगर ने किया था हमला, ग्रामीणों ने पकड़कर खूंटे से बांधा

Sun, 11 Aug 2019 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा people catch the snake and handover to forest department in kanpur
people catch the snake and handover to forest department in kanpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
people catch the snake and handover to forest department in kanpur
महिला पर अचानक अजगर ने हमला कर दिया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में खेतों पर काम रही महिला पर अचानक एक अजगर ने हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने शोर मचाकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से अजगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद अजगर को खूंटे से बांध दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम के वक्त के देवरा गांव में एक महिला खेत पर काम रही थी, तभी झाड़ियों के बीच से निकले अजगर ने पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जान बचाकर भागी महिला ने आसपास के खेतो में काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। लगभग 9 फीट लंबा अजगर देखकर सभी हैरान रह गए। ग्रामीण उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कुछ युवाओं ने लाठी डंडे लेकर अजगर को पकड़ने हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग डेढ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अजगर पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद की। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरूण कुमार अवस्थी ने बताया कि अजगर को कब्जे में ले लिया है। उसे कानपुर प्राणी उद्यान में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed