{"_id":"5d7f73988ebc3e93c126002d","slug":"people-beaten-man-suspicion-of-being-a-child-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा चोर होने के शक में युवक को पीटा, महिला का वेश धर बहरूपिया बन घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा चोर होने के शक में युवक को पीटा, महिला का वेश धर बहरूपिया बन घूम रहा था
Mon, 16 Sep 2019 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
बच्चा चोरी के अरोप में युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में शुक्लागंज के गंगाघाट रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास महिला का वेश धर बहरूपिया बने एक युवक को उस वक्त पब्लिक ने पकड़ लिया जब वह किसी छोटे बच्चे को रिक्शे में बैठा रहा था। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर यूपी 100 को सूचना देकर पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज निवासी कंपाउडर (35) पुत्र मन्ना लाल नगर के मिश्रा कालोनी में एक रिक्शा कंपनी में रिक्शा चालक है और वहीं रहता है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने वाले विनोद कुमार निवासी शुक्लागंज ने बताया कि युवक हरे रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने था। जो किसी बच्चे को लेकर रिक्शे में बैठा रहा था। संदेह पर टोका तो भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पब्लिक ने दौड़ा लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को जानकारी दी।
पकड़े गए युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला का वेश रखना उसका शौक है। और वह रात में इसी वेश में रिक्शा चलाता है। वह कोई बच्चा चोर नहीं है। और न ही किसी बच्चे को चुरा रहा था।
घटना की जानकारी जैसे ही लोगों में फै ली कोतवाली परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। वे बच्चा चोर को दिखाने की बात कहने लगे। पुलिस ने किसी तरह से पब्लिक को समझा बुझाकर कंट्रोल किया और लोगाें को कोतवाली परिसर से बाहर किया।