फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pensioners will soon live digital certificate

जल्द बनेंगे पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र

Sat, 27 Jun 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will soon live digital certificate
भविष्य निधि संगठन से  पेंशन पाने वाले पीएफ पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जल्द बनने शुरू होंगे। इसके लिए जल्द ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय और प्रमुख बैंकों पर फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी। अभी पेंशनरों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। शहर में करीब 50 हजार पीएफ पेंशनधारक हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के अंतर्गत पीएफ पेंशनरों को भविष्य निधि संगठन की ओर से पेंशन दी जाती है। पेंशनर को पेंशन लेने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष के नवंबर महीने में संबंधित बैंक शाखा में जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होता है। अब विभाग नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस संबंध में निर्देश जारी हो चुके हैं। इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ यूनियन यूपी रीजन के महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पेंशनरों का डिजिटल प्रमाण पत्र जल्द बनना शुरू होगा।
विज्ञापन


निर्देश है कि एक हजार या उससे अधिक संख्या वाले पेंशनर होने पर मुख्यालय पर फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी। अधिकतर पेंशनरों के खाते पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी  बैंकों में हैं। इसलिए इन बैंकों की   प्रमुख शाखाओं पर भी फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed