{"_id":"da2e2f36b8a1edaba5d1644a07fc6fbc","slug":"patients-should-eat-pure-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को दें शुद्ध पानी-खाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को दें शुद्ध पानी-खाना
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. अरविंद कुमार ने मंगलवार को रामादेवी स्थित कांशीराम हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने सीएमएस डॉ. एसके पांडेय को शुद्ध पेयजल और खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वॉटर कूलर में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधूरे निर्माण कार्यों पर ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. अरविंद कुमार मंगलवार शाम 7:15 बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. जेपी आर्या, उर्सला के कार्यवाहक निदेशक डॉ. मान सिंह और सीएमओ रामायण प्रसाद यादव के साथ कांशीराम अस्पताल पहुंचे। 30 मिनट के निरीक्षण में डॉ. अरविंद कुमार ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
साथ ही दवाओं का रजिस्टर भी खंगाला। वहीं, वाटर कूलर में गंदगी अफसरों की क्लास भी लगाई। इस दौरान सीएमएस ने प्रमुख सचिव के समक्ष रेडियोलॉजिस्ट, पैथॉलाजिस्ट और स्किन के चिकित्सक की मांग को रखी। कहा, संसाधनों की कमी के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को उर्सला और हैलट रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन