{"_id":"5d8f7b2b8ebc3e93d10098a5","slug":"patient-missing-from-saifai-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉ वंदना की मौत और नर्सिंग की छात्रा गायब होने के बाद अब मरीज हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉ वंदना की मौत और नर्सिंग की छात्रा गायब होने के बाद अब मरीज हुआ लापता
Sat, 28 Sep 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा स्थित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज संजय लापता हो गया है। इससे पहले डॉ वंदना की हॉस्टल में लाश मिली फिर नर्सिंग की छात्रा गायब हो गई। उसे 23 सितंबर को सिर में चोट आने के कारण भर्ती कराया गया था।
बिहार प्रदेश के नवादा निवासी संजय (35) पुत्र तुलसी गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गया था। वह अछल्दा स्टेशन पर पूर्वी छोर पर पड़ा मिला था। सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं थीं। इसके चलते संजय को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।
इमजरेंसी में इलाज के बाद पहले इमरजेंसी वार्ड में रखा गया फिर पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर संजय का भाई राजू भी पहुंच गया था। वही संजय की तीमारदारी कर रहा था। शनिवार सुबह मरीज संजय और उसका भाई राजू वार्ड से लापता हो गया। वार्ड के स्टाफ ने इसकी सूचना डा. आदेश कुमार को दी।
विज्ञापन
उन्होंने शाम को मरीज के लापता होने की सूचना सैफई थाने में दी। डा. आदेश ने बताया कि सिर में चोट आने के कारण संजय को भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में काफी सुधार आ गया था। सुबह बिना सूचना दिए मरीज ओर तीमारदार अस्पताल से चले गए। इसकी सूचना थाने में दे दी गई है।