फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pati kee maut kee khabar sun patnee ne toda dam

पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने तोड़ा दम

Wed, 23 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
pati kee maut kee khabar sun patnee ne toda dam
दंपति की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। क्षेत्र के महानगर गांव में मंगलवार को सियापा छा गया। गांव के एक वृद्ध की मौत की खबर सुनकर उसकी वृद्ध पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। गांव में दोनों जय गुरुदेव ककुआ व काकी के नाम से विख्यात थे। दोनों प्रेम की मिसाल भी थे। उनके बीच प्रेम का किस्सा लोगों की जुबान पर था। बेटे ने बताया कि जब से पिता बीमार हुए, मां उनके पास बैठी रहती थीं। 92 वर्ष की अवस्था में भी उनकी एक आवाज पर उनके पास पहुंच जाती थीं। शाम को दोनों की अर्थी एक साथ उठी।
विज्ञापन

ककुआ नाम से विख्यात चोखेलाल वर्मा (95) पुत्र खुशाली लाल करवाचौथ के दिन से अस्वस्थ थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। पांच मिनट के बाद उनकी पत्नी नंदरानी (92) को यह जानकारी मिली। पति की मौत के गम में उनके भी प्राण निकल गए। बडे़ पुत्र राम बहादुर ने बताया कि पिता ने दो दिन से खाना छोड़ दिया था। इलाज भी कराया, लाभ नहीं हुआ। ठीक न होने के कारण मां ने भी गम में खाना छोड़ दिया था। राम बहादुर के मुताबिक पांच बीघा खेती से परिवार चलता है। मजदूरी पर बटाई भी कर लेते हैं। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा है। मलिखान व हीरालाल दो और भाई हैं। दो बहनें हैं। इनका विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

गांव के पृथ्वीराज बताते हैं कि चोखेलाल बड़े ही सहृदय और खुशमिजाज थे। नंदरानी हमेशा उनका साथ देती थीं। दोनों में कभी झगड़ा हुआ हो, ऐसा नहीं सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed