फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers of Shatabdi Express angry in heat

'गर्म भट्ठी' बनी शताब्दी एक्सप्रेस, गर्मी में उबले यात्रियों ने कुछ इस कदर मचाया बवाल

Mon, 28 May 2018 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers of Shatabdi Express angry in heat
शताब्दी एक्सप्रेस का एक एसी अचानक खराब हो गया।
नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को 'गर्म भट्ठी' जैसी बन गई। गर्मी के मारे यात्री उबल गए और हंगामा करने लगे। यात्रियों ने हंगामा करके इटावा स्टेशन के पास ट्रेन रोक दी। इस दौरान कुछ यात्रियों के बेहोश होने की भी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


सोमवार को कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का एक एसी अचानक खराब हो गया। एसी खराब हुआ तो ट्रेन के एसी डिब्बों में सवार यात्री पसीने-पसीने हो गये। बोगी के अंदर रुक पाना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण कई यात्री बेहोश हो गया।
विज्ञापन

लेकिन यात्रियों का हंगामा नहीं थमा

Passengers of Shatabdi Express angry in heat
रेल यात्रियों ने बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा
लंबे इंतजार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं तो यात्रियों का गुस्सा उबल पड़ा। गुस्साये रेल यात्रियों ने इटावा के पास शताब्दी एक्सप्रेस को रुकवा लिया और ट्रेन के स्टाफ से भिड़ गये। रेल यात्रियों ने बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पहुंची, लेकिन यात्रियों का हंगामा नहीं थमा।

इटावा के रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना ने बताया कि कानपुर से नई दिल्ली से जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस के दोनों जेनरेटरों में तकनीकी खराबी आ गई। रूरा रेलवे स्टेशन के पास इंजन बंद हो जाने के बाद रेलवे स्टाफ ने इसे चालू करने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाये। किसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन तक लाने की कोशिश की गई।
 

चेनपुलिंग की और एक्सप्रेस रुकवा ली

Passengers of Shatabdi Express angry in heat
एक जेनरेटर के सहारे ही दिल्ली रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस
शताब्दी एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर पहुंचती, इससे पहले ही गुस्साये यात्रियों ने सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास हंगामा करते हुए चेनपुलिंग की और एक्सप्रेस रुकवा ली। स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना के मुताबिक, शताब्दी के इलेक्ट्रिशियन ने जेनरेटरों को सही करने की कोशिश की, जिसके बाद एक तो सही कर लिया गया, लेकिन दूसरा सही नहीं हो सका। इसलिए एक ही जेनरेटर से ही शताब्दी को दिल्ली के लिए रवाना किया।इटावा के रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग पर सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक खड़ी रही। यहां पर रेल यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस से नीचे उतर कर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed