फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passenger died in kamakhya express train at jalaun

कामाख्या एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी, जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक हो गयी थी मौत

Fri, 23 Aug 2019 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Passenger died in kamakhya express train at jalaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंदौर से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में इलाज कराकर लौट रहे एक मुसाफिर की ट्रेन में ही हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर जीआरपी ने उरई स्टेशन पर यात्री को उतारकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इंदौर से गुुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में इंदौर से इलाज कराकर मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरुहा निवासी अरविंद कुमार यादव (55) पुत्र झगड़ू यादव अपने भतीजे विवेकानंद यादव के साथ स्लीपर कोच एस 9 के नौ नंबर बर्थ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर जब ट्रेन मोंठ स्टेशन के पास पहुंची, तभी अरविंद की तबियत बिगड़ गई। भतीजे विवेकानंद ने ट्रेन के टिकट निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। टिकट निरीक्षक ने झांसी कंट्रोल को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से मिले मैसेज के आधार पर उरई स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर कुमार अंशुल ने रेलवे चिकित्सक व जीआरपी को जानकारी दी। अरविंद को गुरुवार रात एक बजे उरई स्टेशन पर उतार लिया गया। जहां रेलवे चिकित्सक ने यात्री को जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जीआरपी के सिपाही भतीजे के साथ यात्री को जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सके बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे विवेकानंद ने बताया कि उनके चाचा अरविंद गाजीपुर के जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। उन्हें किडनी संबंधी बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed