{"_id":"60c3bb588ebc3ef43759942f","slug":"parankh-remained-for-kovind-akbarpur-news-knp633632542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कोविंद के लिए संवर रहा परौंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कोविंद के लिए संवर रहा परौंख
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का उनके पैतृक गांव में पहली बार 22 जून को आगमन हो सकता है। संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परौंख में खराब लाइटों की मरम्मत के साथ ही विद्युत केबल बिछाने का काम जोरों पर है। सीडीओ के निर्देश पर गांव के 726 शौचालयों का रंगरोगन शुरू किया गया है। जिन्हें भगवा रंग दिया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक प्रोटोकाल प्राप्त होने तक अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का पैतृक गांव परौंख में 22 जून को पहला दौरा संभावित है। इसको लेकर गांव के लोगों में भी विकास कार्य कराए जाने का उत्साह है। वहीं जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति के आने की संभावनाओं के बीच मंत्री से लेकर अफसर तक हर रोज गांव में डेरा जमा रहे हैं।
सीडीओ सौम्या पांडेय के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल कुमार ने परौंख में बने सभी शौचालयों का रंगरोगन शुरू कराया है। अफसरों ने गांव में बने झलकारी बाई इंटर कॉलेज के पास खाली पड़ी जमीन पर लोगों के बैठने की जगह को उपयुक्त पाया है। हालांकि इस पर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। शुक्रवार को गांव के खेरे मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए केबल बिछाने का काम जारी रहा। साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट आदि को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
पांच हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
कानपुर देहात। परौंख गांव मेें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आने की संभावना को देखते हुए तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पहली बार आगमन के चलते उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
अफसरों की माने तो राष्ट्रपति के आने के पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास हो सकता है। वहीं बायो गैस प्लांट का शुभारंभ कर दिया गया है। परौंख का मजरा धौकल पुरवा से गोपालपुर जाने वाले दो किलोमीटर मार्ग के निर्माण का काम शुरू हो सकता है।
राष्ट्रपति के गांव में 15 साल बाद सफाई
कानपुर देहात। राष्ट्रपति के गांव में शुक्रवार को सफाई कर्मियों की टीम डीपीआरओ के नेतृत्व में पहुंची तो लोग खुश हो गए। वहां के लोगों ने बताया कि यहां 15 सालों से सफाई नहीं कराई गई। डीपीआरओ ने बताया कि आंबेडकर पार्क व दलित बस्ती की सड़कों को जल्द इंटरलॉक कर दिया जाएगा।
इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। दस साल से आंबेडकर पार्क के बगल में स्थित सामुदायिक कांप्लेक्स में कब्जा था। जिसे पुलिस बल की मदद से कब्जा मुक्त करा दिया गया है। उसका भी कायाकल्प शुरू करा दिया गया है।
राष्ट्रपति से मिलने की बांट जोह रहे सहपाठी
कानपुर देहात। राष्ट्रपति के संभावित दौरे के चलते उनके सहपाठी रहे लोगों मेें खास उत्साह नजर आ रहा है। राष्ट्रपति के साथ पांचवीं तक पढ़े जसवंत सिंह व राजकिशोर पुराने दिनों की याद कर भाव विभोर हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम के दम पर रामनाथ कोविंद ने परौंख का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। राष्ट्रपति ने गांव आकर मिलने का वादा किया था। जो अब पूरा होगा। उनके आने से गांव में अधूरे विकास कार्यों को भी पंख लगेंगे।