फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paramat temple throne dispute: Juna Akhara protested after Shyam Giri declared himself Mahant

परमट मंदिर गद्दी विवाद: श्याम गिरी के खुद को महंत घोषित करने के बाद जूना अखाड़ा ने किया विरोध

Tue, 06 Jul 2021 10:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Paramat temple throne dispute: Juna Akhara protested after Shyam Giri declared himself Mahant
परमट मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी मंदिर, बिठूर के शिवधाम आश्रम, काली मठिया मंदिर के बाद अब परमट मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है। दो दिन पूर्व ही श्याम गिरी महाराज ने खुद को महंत घोषित किया था। सोमवार को जूना अखाड़े के लोगों ने विरोध कर दिया। मामले को देखते हुए मंदिर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोपहर में मंदिर परिसर में श्याम गिरी महाराज, जूना अखाड़े के सदस्यों व डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बैठक की। मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर रामदास व श्याम गिरी के बीच 2011 से विवाद चला आ रहा था। कोर्ट में मुकदमा भी हुआ था। इस पर जूना अखाड़े ने हस्तक्षेप करते हुए प्रयागराज के रमेश पुरी को महंत बनाया था।
विज्ञापन


पिछले वर्ष उनकी मौत हो गई, तब से जूना अखाड़ा की ओर से देखरेख की जा रही थी। उधर, दोनों पक्षों ने कुछ दिन पहले कोर्ट के समक्ष समझौता कर लिया। शनिवार को श्याम गिरी महाराज ने खुद को महंत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर से विवाद पैदा हो गया। इसी को लेकर सोमवार को बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि जब तक जूना अखाड़े के अध्यक्ष सभापति प्रेम गिरी महाराज द्वारा महंत नहीं घोषित किया जाता है, तब तक कोई भी महंत नहीं कहलाता है। मंदिर परिसर में घंटों चली बैठक के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इस पर डीसीपी पश्चिम ने दोनों पक्षों को दो दिन का समय देते हुए यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा है। बैठक में जूना अखाड़े के पूर्व सभापति उमा शंकर भारती, महामंत्री मोहन भारती, बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज, इच्छा गिरी महाराज, अरुण भारती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed