{"_id":"668e9da40dc9be3fc60f8f2a","slug":"panic-spread-after-snake-was-seen-in-ac-coach-of-gorakhpur-bandra-express-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप दिखने से फैली दहशत, यात्रियों को बाहर कर हुई जांच, कोच बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप दिखने से फैली दहशत, यात्रियों को बाहर कर हुई जांच, कोच बदला
Wed, 10 Jul 2024 08:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:12 PM IST
सार
गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप निकलने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सेंटल स्टेशन पर बी-थ्री के यात्रियों को बाहर कर जांच की गई। कोच बदलकर करीब दो घंटे बाद ट्रेन बांद्रा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
सांप दिखने से फैली दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस 15067 के थर्ड एसी कोच में सांप निकलने की सूचना पर यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्री दूसरे कोच में चले गए। ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचते ही सांप की तलाश की गई। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर आ गए। काफी खोजबीन के बाद सांप नजर नहीं आया, जिसके बाद एसी कोच बदला गया। टेन करीब सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
कुछ यात्रियों ने अधिकारियों को वीडियो दिखाई, जिसमें साइड के ऊपर वाली बर्थ पर हाथ से ठोंकने पर सांप की पूंछ लहराती हुई नजर आई। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार को गोरखपुर से बांद्रा जा रही गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस जैसे ही लखनऊ स्टेशन से रवाना हुई, तभी टेन के बी-थ्री कोच में सफर कर रहे यात्री बिट्टू ने सीट नंबर 56 के पास सांप देखा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग सीट के पास से दूसरी ओर चले गए। कुछ यात्री बी-टू की ओर निकल आए। सांप निकलने की सूचना टीटीई को दी गई।

उन्होंने कंट्रोल को मैसेज किया, जिसके बाद रेलवे के अधिकारी सेंटल पर तैनात हो गए। ट्रेन शाम के 5.22 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर जैसे ही आई। पहले से मौजूद रेलवे स्टाफ ने सांप की तलाश की। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा किया, लेकिन रेलवे अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ ने उन्हें शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी सांप नजर नहीं आया।
बी-वन और बी-टू में भी सांप को देखा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आखिर में बी-थ्री का नया कोच लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सांप की सूचना थी। काफी तलाश कराई गई, लेकिन कहीं नजर नहीं आया। एहतियातन नया कोच लगाकर ट्रेन रवाना की गई।