फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pandya says no diffrence between dhoni and virat

पांड्या बोले, धोनी और विराट में कोई फर्क नहीं

Wed, 25 Jan 2017 07:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
pandya says no diffrence between dhoni and virat
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला कानपुर
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों ही टीम में आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पांड्या ने कहा कि हम लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई टेस्ट सीरीज टीम इंडिया 4-0 से जीत चुकी है। वन-डे सीरीज भी हमारे नाम रहीं।
विज्ञापन

 

 

पांड्या बोले मैं पिछली गलतियों से लगातार सीखता हूं

pandya says no diffrence between dhoni and virat
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला कानपुर
हालांकि आखिरी वन-डे में टीम को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसी मैच में गलत शॉट से आउट होने के सवाल पर पांड्या ने कहा कि मैं पिछली गलतियों से लगातार सीखता हूं।

साथ ही कहा कि जीत के लक्ष्य की अपेक्षा गेंदे कम थीं। इस लिए खुलकर खेलना जरूरी था। मेरे गलत शॉट सेलेक्शन को हार की वजह माना जा सकता है। खेल में सुधार के सवाल पर पांड्या ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से उनके खेल में काफी बदलाव आया है। इसका श्रेय अंडर-19 व इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed