Kanpur: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- जब दूसरा ब्लड ग्रुप स्वीकार नहीं होता है, तो दूसरा धर्म कैसे अपना सकते
Kanpur News: मोदी को पनौती कहे जाने के बारे में और भाजपा से जुड़े सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि राजनीति से जुड़े विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हलाल प्रोडेक्ट पर बैन के सवाल पर कहा कि बहुत ही अच्छी बात है, यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब दूसरा ब्लड ग्रुप स्वीकार नहीं होता है, तो दूसरा धर्म कैसे अपना सकते हैं। इसलिए सभी से एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की। साथ ही, रामचरितमानस को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए और भारत में रामचरितमानस नहीं पढ़ी जाएगी, तो क्या पाकिस्तान में पढ़ी जाएगी। इसका विरोध करने वाले राक्षसवंश के हैं। ये बातें शुक्रवार को शहर के अशोकनगर स्थित एक निवास पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से कहीं।
अपने दिलखुश अंदाज में उन्होंने सीताराम और भारत हिंदू राष्ट्र के जयकारों के साथ कानपुर के भक्तों का प्यार व स्वागत स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कानपुर के पागलों कैसे हो। उन्होंने कहा कि वह कानपुर के लोग चाहे भक्ति हो या फिर सनातन धर्म की बात सभी में सबसे आगे हैं और पागलों की तरह उनकी भक्ति है।
हनुमान जी की चालीसा की चौपाइयों के पाठ के माध्यम से महाराज श्री ने मौजूद भक्तों से बागेश्वर धाम पर सब कुछ छोड़ने का आवाह्नान किया। साथ ही यह भी शहरवासियों से वादा किया कि बहुत ही जल्द वह कानपुर में कथा कहेंगे और आप सभी को शामिल होना।
एकादशी को हुए कृपा प्राप्त किए 15 वर्ष
उन्होंने कहा कि उन्हें गुरुकृपा प्राप्त और बागेश्वर धाम का आशीर्वाद प्राप्त हुए एक दिन पहले हुई देवउठानी एकादशी के लिए 15 वर्ष पूरे हो हैं। उन्होंने शहर वासियों को एक से आठ मार्च तक बागेश्वर धाम में होने कथा का आमंत्रण दिया और कहा कि सभी की एक झुकता से हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा।
राजनीति से जुड़े विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की
मोदी को पनौती कहे जाने के बारे में और भाजपा से जुड़े सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि राजनीति से जुड़े विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हलाल प्रोडेक्ट पर बैन के सवाल पर कहा कि बहुत ही अच्छी बात है, यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था।