फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panchayat election: Mridula Yadav files nomination for Saifai BDC seat

पंचायत चुनाव: मुलायम परिवार की बहू और लालू यादव की समधन मृदुला यादव ने दूसरी बार सैफई बीडीसी सीट से भरा नामांकन

Wed, 07 Apr 2021 03:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Apr 2021 03:05 PM IST
सार

- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की समधन हैं मृदुला 

विज्ञापन
panchayat election: Mridula Yadav files nomination for Saifai BDC seat
मृदुला यादव ने दूसरी बार सैफई बीडीसी सीट से भरा नामांकन  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की समधन मृदुला यादव ने बुधवार को सैफई की क्षेत्र पंचायत सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और बहू राजलक्ष्मी भी नामांकन स्थल पर पहुंचीं।

विज्ञापन


वहां उन्होंने रिटर्निग ऑफिसर को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। राजलक्ष्मी पूर्व सीएम लालू की पुत्री हैं। मृदुला यादव दूसरी बार यह चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। मृदुला वर्ष 2015 के चुनाव में सैफई से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद वे सैफई की ब्लॉक प्रमुख बनीं।
विज्ञापन


इस बार भी ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए यह चुनाव लड़ रही हैं। सैफई ब्लॉक में 1995 से ही मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख बनता रहा है। सबसे पहले मुलायम सिंह के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निधन के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने। तेज प्रताप के मैनपुरी से सांसद निर्वाचित होने के बाद यह ब्लॉक उनकी मां मृदुला यादव ने संभाला। मृदुला ने सैफई क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 20 से अपना नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed