{"_id":"60abc1228ebc3e6dc158b1ae","slug":"panchayat-election-269-pradhan-will-get-the-authority-to-run-the-government-on-tuesday-will-take-virtual-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण: 269 प्रधान मंगलवार को मिल जाएगा सरकार चलाने के अधिकार, लेंगे वर्चुअल शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण: 269 प्रधान मंगलवार को मिल जाएगा सरकार चलाने के अधिकार, लेंगे वर्चुअल शपथ
Mon, 24 May 2021 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 May 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव शपथ ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधानों को 25 मई को गांव की सरकार चलाने के अधिकार मिल जाएंगे। मंगलवार को प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। जिले में 590 में से 269 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्य ही शपथ ले सकेंगे।
321 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई पद न भर पाने की वजह से शपथ ग्रहण नहीं हो सकेगा। डीपीआरओ कमल किशोर ने ब्लॉकों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करके शपथ ग्रहण की रूपरेखा तैयार की है। पंचायत सचिवों को गांवों में लैपटॉप और इंटरनेट के इंतजाम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शपथ दिलाने के लिए ब्लॉक में अलग-अलग अधिकारी नामित किए गए हैं, जो प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधान और सदस्यों को 25 मई को शपथ ग्रहण कराने का इंतजाम किए गए हैं। जो प्रधान और सदस्य किसी वजह से 25 को शपथ नहीं ले पाएंगे उनको 26 को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। 27 मई को पहली ग्राम पंचायत की बैठक होगी।
विज्ञापन
इतनी ग्राम पंचायतों में होंगा शपथ ग्रहण
ब्लॉक ग्राम पंचायतें इन ग्राम पंचायतों में शपथ
कल्याणपुर 49 19
सरसौल 62 36
बिधनू 59 25
चौबेपुर 58 27
शिवराजपुर 64 35
बिल्हौर 68 31
ककवन 25 19
भीतरगांव 77 29
घाटमपुर 78 27
पतारा 50 21