{"_id":"611ce33157663a6faa42f534","slug":"painful-death-of-worker-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: पहाड़ में सुराख करते समय गहरी खदान में गिरा श्रमिक, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: पहाड़ में सुराख करते समय गहरी खदान में गिरा श्रमिक, दर्दनाक मौत
Wed, 18 Aug 2021 04:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:11 PM IST
सार
संतुलन बिगड़ने से राममिलन गहरी खदान में गिर गया। गंभीर हालत में पहाड़ ठेकेदार व कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गमगीन बैठीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के डहर्रा पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए सुराख करते हुए मजदूर असंतुलित होकर गहरी खदान में गिर गया। साथी कर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के परिजनों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। मध्यप्रदेश के गौरिहार थानाक्षेत्र के मनुरिहा गांव निवासी राममिलन (45) डहर्रा पहाड़ में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार दोपहर राममिलन पहाड़ पर चढ़कर ब्लास्टिंग के लिए गड्ढा कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खदान में गिर गए।
यह देख साथी कर्मचारी श्रमिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत होने के बाद कर्मचारी शव को शवगृह में रखवा दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। घटना से मृतक की पत्नी राजाबाई व पांच पुत्रियों किंका, अंजली, नेहा, मुन्नी व नैंसी बेसुध हैं।
विज्ञापन
पत्नी को अब पुत्रियों की परवरिश की चिंता है। मृतक की पत्नी ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।